वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट को बम की झूठी धमकी, सभी यात्री सुरक्षित

बुधवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वाराणसी जा रही उड़ान को बीच सफर में बम की धमकी मिली। इसके बाद विमान को तुरंत आपात स्थिति में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।
विमान में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) ने विमान की गहन जांच की। जांच पूरी होने के बाद Bomb Threat Assessment Committee (BTAC) ने पुष्टि की कि यह धमकी झूठी थी और किसी तरह का विस्फोटक नहीं मिला।
“One of our flights to Varanasi received a security threat. In line with protocol, the Government-appointed Bomb Threat Assessment Committee was immediately alerted, and all necessary security procedures promptly initiated. The flight landed safely and all passengers have been…
— ANI (@ANI) November 12, 2025
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया, “हमारी वाराणसी जाने वाली एक फ्लाइट को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी। तय प्रोटोकॉल के तहत तुरंत संबंधित एजेंसियों को सूचना दी गई और सभी सुरक्षा प्रक्रियाएं शुरू कर दी गईं।”
प्रवक्ता ने आगे कहा कि, “सभी जांच पूरी होने के बाद विमान को दोबारा संचालन के लिए मंजूरी दी जाएगी।”





