ताज़ा खबरेंभारत
अमेरिका के न्यूयॉर्क में बाघ को हुआ कोरोनावायरस

अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में एक बाघ को कोरोनावायरस होने का मामला सामने आया है। यहां जानवरों में होने वाला यह पहला केस है। अमेरिका के एग्रीकल्चर नेशनल वेटरनेटी सर्विस लेबोरेट्री के अनुसार, ब्रोंक्स चिडिय़ाघर में 4 साल की मादा बाघ नदिआ कोरोना पॉजिटिव निकली है।
इसके अलावा तीन अन्य बाघ और तीन अफ्रीकी शेर में भी ‘सूखी खाँसी’ की शिकायत दर्ज की गई है. बाघिन को यह वायरस चिडिय़ाघर के किसी कर्मचारी से हुआ है जो उसकी देखभाल करता हैं। बता दें कि अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।
यह भी पढ़ें: COVID-19 LIVE | पिछले 24 घंटो में 693 नए मामले, अब तक 4000 ज्यादा हुए संक्रमित, 109 की मौत
एग्रीकल्चर नेशनल वेटरनेटी सर्विस लेबोरेट्री के अनुसार चिड़ियाघर 27 मार्च से बंद है। इससे पहले एक पालतू बिल्ली में भी कोरोनावायरस के लक्षण सामने आए थे।






Sau khi dùng thử sportzfy apk , mình thấy giao diện mobile hoạt động rất mượt và dễ thao tác. TONY07-03