खेल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 मुकाबला आज, जानें एक दूसरे के खिलाफ T20I में किसका पलड़ा भारी

वनडे का रोमांच समाप्त हो चुका है. वहीं अब बारी है टी20 मुकाबले की जो कि आज यानि 29, अक्टूबर से शुरु होने जा रहा है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कैनबरा स्थित मनुका ओवल में 1:45 बजे दोपहर में खेला जाएगा. वहीं अगर दोनों टीमों की टी20 फॉर्मेट में भिड़त के बारे में बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है.

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम को 20, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम को महज 11 मुकाबले में कामयाबी हाथ लगी है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है.

इतना ही नहीं होम ग्राउंड पर अगर दबदबे की बात करें तो भारतीय टीम का दबदबा रहा है. टीम इंडिया ने अबतक 10 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 4 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. वहीं बात करें ऑस्ट्रेलिया के बारे में तो कंगारू टीम ने अपने घरेलू जमीन पर शिरकत करते हुए 7 मुकाबलों में बाजी मारी है, जबकि 5 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है.

न्यूट्रल ग्राउंड पर भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम का दबदबा रहा है. यहां भारतीय टीम को 3 मुकाबलों में जीत मिली है तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम 2 मैचों में बाजी मारने में कामयाब हुई है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button