गुरुग्राम में रफ्तार का कहर! सड़क हादसे में 5 की मौत

गुरुग्राम में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. नेशनल हाईवे एग्जिट 9 पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. घायल को पास के अस्पातल में भर्ती करा दिया गया है. पुलिस की जांच में पता चला है कि हादसा थार (कार) के डिवाइडर से टकराकर पलटने से हुआ है.
गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप कुमार ने कहा, “सुबह करीब 4:30 बजे गुरुग्राम पुलिस को एक एसयूवी के दुर्घटनाग्रस्त होने और कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस को बुलाया गया. चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. दो अन्य को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक महिला ने दम तोड़ दिया. गाड़ी में 6 लोग सवार थे जिसमें 3 महिलाएं और 3 पुरुष थे. 6 में से 5 की मौत हो गई और एक घायल का इलाज चल रहा है. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस को सौंप दिया गया है. मृतकों में प्रतिष्ठा निवासी उत्तर प्रदेश, आदित्य उम्र 30 वर्ष, निवासी उत्तर प्रदेश, गौतम निवासी सोनीपत, हरियाणा, लावण्या उम्र 26 वर्ष, निवासी उत्तर प्रदेश और सोनी शामिल हैं. घायल व्यक्ति का नाम कपिल शर्मा उम्र 28 वर्ष, निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश है. घायलों और मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है… आगे की जांच जारी है…”
#WATCH गुरुग्राम, हरियाणा | गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप कुमार ने कहा, “सुबह करीब 4:30 बजे गुरुग्राम पुलिस को एक एसयूवी के दुर्घटनाग्रस्त होने और कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस को बुलाया गया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो… https://t.co/pA8EMbTKuA pic.twitter.com/OzWabFJwgL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2025
आपको बता दें कि गुरुग्राम में बेकाबू रफ्तार की वजह से हुआ इस तरह का यह कोई पहला हादसा नहीं है. कुछ महीने पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. साइबर सिटी थाना क्षेत्र में तेज़ रफ़्तार होंडा अमेज ने महिंद्रा थार को जोरदार टक्कर मार दी थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार गाड़ी बिजली के खंभे पर जाकर अटक गयी थी. होंडा सिटी कार थार से इस कदर टकराई की थार चला रही युवती अपना संतुलन खो बैठी और थार बिजली के खंभे पर जा चढ़ी थी.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





