NM वेरिफाइड

Fact Check: क्या बांग्लादेशी कप्तान से नहीं मिलाया सुर्यकमार ने हाथ? जानें क्या है सच

एशिया कप का दौर चल रहा है. भारत ने सुपर-4 के मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर 28 सितंबर को होने वाले फाइन में जगह बना ली है. भारत बांग्लादेश को हराकर पहली टीम बन गई है जो फाइनल में पहुंची है. लेकिन इस मैच के दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश के कप्तान से हाथ नहीं मिलाया. तो चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Facebook पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘India vs Bangladesh के toss के दौरान बांग्लादेश के कप्तान से नहीं मिलाया suriya ने हाथ’ यूजर ने यह वीडियो सितंबर 24, 2025 को पोस्ट किया.

फैक्ट चेक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो भ्रामक है

वायरल वीडियो को हमने देखा तो हमें भी ऐसा लगा कि वीडियो पर जो दावा किया जा रहा है वह सही है. कि जाकिर अली और सूर्यकुमार यादव के बीच टॉस के दौरान हैंडशेक नहीं हुआ. लेकिन सच्चाई यह नहीं है. 15 सेकंड के इस वीडियो को भ्रामक तरीके से दिखाया गया है.

हमने वीडियो की सच्चाई जानने के लिए एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस मैच की हाईलाइट को SonyLiv पर देखा और फिर हमने जाना कि, बांग्लादेशी कप्तान ने रवि शास्त्री को अपनी प्लेइंग इलेवन बताने के बाद सूर्यकुमार यादव के साथ हाथ मिलाया. इसके बाद भारतीय कप्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन बताई.

इतना ही नहीं हमने वीडियो में यह भी नोटिस किया कि मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ी बांग्लादेशी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते नजर आए.

इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें यह साफ देखा जा सकता है कि कुलदीप और तिलक सभी बांग्लादेशी खिलाड़ियों से हाथ मिला रहे हैं. देखें यह वीडियो…

निष्कर्ष

अंत: हमारी जांच में हमने पाया कि बांग्लादेश के कप्तान और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव द्वारा एक दूसरे से हाथ ना मिलाने का दावा पूरी तरह से निराधार है. इसे भ्रामक तरीके से दर्शाया जा रहा है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More
Back to top button