NM वेरिफाइड

Fact Check: फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच हुई झड़प? जानिए क्या है सच

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पुरुष और महिला के बीच झगड़ा हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शयर किया जा रहा है, दावा किया जा रहा है कि यह एक फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच हुई सच्ची घटना है. तो चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Facebook पर इस वीडियो को यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा, “प्लेन में ऐसा ड्रामा पहली बार देखा होगा, चाचा चाची ने मचा दी धूम.” यूजर ने यह वीडियो सितंबर 15, 2025 को पोस्ट किया.

फैक्ट चेक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो स्क्रिप्टेड है

सबसे पहले, हमने इस वीडियो को इंटरनेट पर सर्च किया, लेकिन वहां हमें कोई भी विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली. फिर हमने रिवर्स इमेज सर्च किया और पाया कि यह वीडियो मूल रूप से स्फाई हाई इंस्टीट्यूट नागपुर के इंस्टाग्राम पेज पर सितंबर 2025 के दूसरे हफ्ते में तीन हिस्सों में अपलोड किया गया था.

फ्लाई हाई इंस्टीट्यूट की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल के अनुसार, यह संस्थान एयर होस्टेस प्रशिक्षण, यात्रा, पर्यटन और विमानन आतिथ्य में विशेषज्ञता रखता है. हमने पाया कि उनके सोशल मीडिया पेज पर अक्सर स्क्रिप्टेड वीडियो साझा करते हैं, जिनमें दिखाया जाता है कि उड़ान के दौरान इस तरह की कणिन परिस्थितियों में क्रू को कैसे निपटना चाहिए. इसके अलावा भी फ्लाई हाई इंस्टीट्यूट ने अपने इस वीडियो में दोनों लोगों को टैग भी किया है.

बता दें कि वीडियो में कंटेंट क्रिएटर दीपक कलाल हैं जो इस तरह के स्क्रिप्टेड वीडियो बनाते हैं. उनके साथ वीडियो में रुतु रामटेके भी हैं. दोनों ने यह वीडियो साथ में बनाया साथ ही दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि फ्लाई हाई इंस्टीट्यूट के इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी सभी वीडियो स्क्रिप्टेड हैं इसका वास्तविक्ता से कोई संबंध नहीं. इस तरह के वीडियो वह सिर्फ अपने क्रू को कणिन परिस्थिति से निपटने के लिए जागरुक करने के लिए बनाते हैं. यानि इस वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है यह एक स्क्रिपटेड वीडियो है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button