फैक्ट चेक: RJD नेता तेजस्वी यादव के घोड़े से गिरने का यह वीडियो असली नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव का है, जहां उन्हें एक घोड़े पर सवार होते हुए देखा जा सकता है कि इसी दौरान वीडियो में गौर किया जा सकता है कि घोड़ा उन्हें अपनी पीठ से नीचे गिरा देता है।
फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “नकल करने से थोड़े ही होगा। सब कोई अनंत सिंह हो जाएगा (अनंत सिंह मतलब बिहार का छोटे सरकार)”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो AI जनरेटेड है।
गौरतलब है कि तेजस्वी इस वक्त बिहार में ‘बिहार अधिकार यात्रा’ कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने मोकामा विधानसभा में घोड़े पर सवार होकर रोड शो किया। इसी घोड़सवारी यात्रा का वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तेजस्वी घोड़े से नीचे गिर गए। लेकिन वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके भ्रामक होने की आशंका हुई।
जिसके बाद सच्चाई जानने के लिए हमने कुछ संबंधित कीवर्ड्स के साथ गूगल पर खोजना शुरू किया। चूंकि घोड़े की सवारी से एक नेता कर गिरना एक बड़ी खबर है, इसलिए सबसे पहले वीडियो की खबर को गूगल पर खंगलाना शुरू किया। लेकिन खोज के दौरान हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली जहां इस बात की पुष्टि हो सके कि RJD नेता घोड़े से गिर गए।

वीडियो की तह तक जाने के लिए हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो बिहार तक नामक यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे सितम्बर 17, 2025 को अपलोड किया गया था। यहाँ हमने गौर किया कि RJD नेता तेजस्वी को एकदम स्वस्थ होकर घोड़े की सवारी करते हुए देखा जा सकता है।
अब यहाँ मिले वीडियो से हमने जाना कि तेजस्वी यादव ने घोड़े की सवारी काफी दूर तक तय की थी, बता दें यदि कोई व्यक्ति घोड़े की सवारी से गिर जाता है तो अमूमन वह उस दौरान घुड़सवारी नहीं कर सकता है। इसलिए हमने गूगल पर उस वक्त का वीडियो खंगालना शुरू किया जब तेजस्वी घोड़े पर सवार हुए थे।
इस दौरान हमें वायरल वीडियो से मेल खाता एक दूसरा वीडियो RJD Shorts नामक एक्स हैंडल मिला जिसे सितंबर 17, 2025 को अपलोड किया गया था। यह वीडियो एक अलग एंगल से रिकॉर्ड किया गया। इसमें साफ देखा जा सकता है कि तेजस्वी घोड़े पर सवार होकर वह आगे की ओर बढ़ जाते हैं।
घोड़े पर बैठ कर जनता के बीच #TejashwiYadav #BiharKaNEXTCM #RJD #Bihar #viral #trending #shorts pic.twitter.com/BYXqRDXQ8O
— RJD SHORTS (@RjdShorts) September 17, 2025
पड़ताल के दौरान हमें मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो असली घटना का नहीं बल्कि वह एक AI से एडिट कर बनाया गया है।





