राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने का एक और सबूत दिया. उन्होंने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कहा, “भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त उन लोगों को बचा रहे हैं, जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है.”
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त उन लोगों को बचा रहे हैं जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है।” pic.twitter.com/aESczCUn2x
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) September 18, 2025
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “सबसे पहले, यह हाइड्रोजन बम नहीं है, हाइड्रोजन बम आने वाला है. यह इस देश के युवाओं को यह दिखाने और समझाने में एक और मील का पत्थर है कि चुनावों में किस तरह धांधली की जा रही है.”
कर्नाटक में फिर सामने आई गड़बड़ी
राहुल गांधी ने कहा, “कर्नाटक में अलंद एक निर्वाचन क्षेत्र है. किसी ने 6018 वोटों को हटाने की कोशिश की. हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में अलंद में कुल कितने वोट हटाए गए. ये संख्या 6,018 से कहीं ज़्यादा है, लेकिन कोई उन 6018 वोटों को हटाते हुए पकड़ा गया, और यह संयोग से हुआ. वहाँ के बूथ लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का वोट हटा दिया गया है, तो उसने जाँच की कि उसके चाचा का वोट किसने हटाया, और उसने पाया कि वोट हटाने वाला एक पड़ोसी था. उसने अपने पड़ोसी से पूछा, लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने कोई वोट नहीं हटाया. न तो वोट हटाने वाले व्यक्ति को और न ही जिसका वोट हटाया गया था, उसे इस बारे में पता था. किसी और ताकत ने इस प्रक्रिया को हाईजैक कर लिया और वोट हटा दिया…”
मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगाए गंभीर आरोप
चुनाव आयोग जानता है इसके पीछे कौन है. आज चुनाव आयोग लोकतंत्र की हत्या कर रहा है. ये हाइड्रोजन बम नहीं है, वो अभी आने वाला है. आयोग लोकतंत्र के हत्यारों को बचा रहा है. सीआईडी ने जब विवादित नंबरों की जानकारी मांगी तो कर्नाटक चुनाव आयोग की तरफ से कोई जवाब नहीं आया. इस तरह की गड़बड़ी कर्नाटक के साथ-साथ महाराष्ट्र में कई गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त वोट चोरों को बचा रहे हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चोरों को बचा रहे हैं. एक हफ़्ते में चुनाव आयोग को कर्नाटक सीआईडी को सारे सबूत सौंप देने चाहिए वरना ये आरोप सही साबित हो जाएगा.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





