न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

ITR फाइल करने का आज भर आखिरी मौका, जानें क्यों बढ़ी डेडलाइन

वित्त वर्ष 2025 (आकलन वर्ष 2025-26) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की समय-सीमा एक दिन के लिए बढ़ा दी गई है. इसके चलते अब तक जो करदाता आयकर रिटर्न फाइल नहीं कर पाए हैं, अब उनके पास 16 सितंबर 2025 तक का मौका है… पूरी खबर पढ़ें
देहरादून में जलप्रलय, बारिश में जलमग्न हुआ प्राचीन शिव मंदिर

उत्तराखंड में मॉनसून की बारिश का कहर जारी है. लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. राजधानी देहरादून में भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं. खासतौर पर सहस्त्रधारा और मालदेवता क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं… पूरी खबर पढ़ें
दिल्ली पुलिस ने फर्जी वीजा रैकेट चलाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने विदेश में काम करने के इच्छुक नौकरी चाहने वालों को निशाना बनाकर की जाने वाली एक जटिल धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है. बहुराष्ट्रीय आउटसोर्सिंग कंपनी वीएफएस ग्लोबल की आड़ में फर्जी वीजा और विदेशी रोजगार घोटाला चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है… पूरी खबर पढ़ें
Fact Check: क्या सच में है iPhone 17 में यह धमाकेदार फीचर, जानिए क्या है सच

आखिरकार Apple ने अपनी न्यू iPhone सीरीज को अनवील कर दिया है. इसमें iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और 17 Pro Max को अनवील किया है. iPhone 17 के इस नए फोन को काफी लोकप्रियता मिल रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें iPhone 17 के नए लुक को रिवील किया गया है… पूरी खबर पढ़ें





