दिल्ली के धौला कुआं में BMW दुर्घटना में वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत

राजधानी दिल्ली में हुई सड़क दुर्घना ने एक युवक की जान ले ली. पुलिस ने बताया कि रविवार को रिंग रोड पर दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के पास एक बीएमडब्ल्यू और मोटरसाइकिल के बीच कथित टक्कर हो जाने से केंद्रीय वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी नवजोत सिंह की मौत हो गई तथा उनकी पत्नी सहित तीन अन्य घायल हो गए.
बता दें कि मृत की पहचान नवजोत सिंह (52), वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में उप सचिव और हरि नगर निवासी के रूप में हुई है.
दुर्भाग्यवश, सिंह को नज़दीकी अस्पताल ले जाने के बजाय, लगभग 17 किलोमीटर दूर जीटीबी नगर स्थित न्यूलाइफ़ अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
दिल्ली पुलिस के अनुसार, सिंह और उनकी पत्नी मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी एक बीएमडब्ल्यू ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर के कारण बाइक बीच सड़क पर जा गिरी और दंपति सड़क पर गिर गए. कुछ ही देर बाद, पास से गुज़र रही एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी.
अधिकारियों ने बीएमडब्ल्यू चालक की पहचान करने और सिंह को नज़दीकी अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया, इसकी जाँच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने कहा, “हम चिकित्सा में देरी सहित सभी पहलुओं की जाँच कर रहे हैं.”
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





