फ्लू का सीजन शुरू: जानें बरसात में कैसे रखें खुद को सुरक्षित
बरसात के मौसम में फ्लू और वायरल इंफेक्शन तेजी से फैलते हैं. इस खबर में जानिए फ्लू क्या है, इसके लक्षण, कारण और बचाव के आसान उपाय. सही समय पर सही सावधानी आपको और आपके परिवार को संक्रमण से सुरक्षित रख सकती है.

बरसात का मौसम अपने साथ नमी, सीलन और बार-बार तापमान बदलने जैसी परिस्थितियाँ लाता है. ऐसे में फ्लू जैसी बीमारियों के मामले अचानक बढ़ जाते हैं. अस्पतालों और क्लीनिकों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस एक्सप्लेनर में समझते हैं कि बरसात में फ्लू क्यों फैलता है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है.
फ्लू क्या है?
फ्लू एक वायरल संक्रमण है जो मुख्य रूप से इन्फ्लुएंजा वायरस से फैलता है. यह श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है और तेज बुखार, खांसी, सिरदर्द और शरीर दर्द जैसे लक्षणों के साथ प्रकट होता है.
बरसात में फ्लू क्यों फैलता है?
- नमी और गंदगी– बरसात में पानी भरने और गंदगी बढ़ने से वायरस और बैक्टीरिया ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं.
- कमजोर प्रतिरोधक क्षमता– मौसम बदलने पर शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिससे संक्रमण जल्दी होता है.
- क्लोज कॉन्टैक्ट– ऑफिस, स्कूल या भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोग नजदीक रहते हैं, जिससे वायरस आसानी से फैलता है.
फ्लू के लक्षण
- तेज बुखार और ठंड लगना
- गले में खराश और खांसी
- सिरदर्द और थकान
- बदन दर्द
- भूख कम लगना
बचाव के उपाय
- स्वच्छता: अधिकतर ऐसा होता है कि आप बाहर से आ रहे हैं लेकिन पानी नहीं गिरा है तो आप सोचते हैं कोई परेशानी नहीं लेकिन सड़क पर जमा पानी और उसके छीटे आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं क्योंकि उनमें होते हैं बौक्टेरिया. तो ध्यान रहे कि अगर आप बारिश में भीगे हैं या फिर कहीं बाहर से आ रहे हैं तो हाथों और पैरों को धोना और सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करना न भूले. इससे आप संक्रमण को फैलने से रोक सकते हैं.
- इम्यूनिटी बूस्टिंग डाइट: इस मौसम में खुद को हैल्थी रखने के लिए मौसमी फल, सब्जियां और विटामिन-सी युक्त आहार का सेवन करें. यह आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करेगा.
- बारिश से बचाव: भीगने पर तुरंत कपड़े बदलें और गर्म पेय पदार्थ पिएं.
- मास्क का प्रयोग: मास्क का उपयोग जितना हो सके उतना करें, खासकर भीड़भाड़ वाली जगहों में.
- आराम और नींद: शरीर को पर्याप्त आराम दें ताकि वायरस से लड़ने की क्षमता बनी रहे.
कब डॉक्टर से संपर्क करें?
इन सबके अतिरिक्त यदि आप वायरल का शिकार हो चुके हैं, और आपको बुखार 3 दिन से ज्यादा दिनों तक बना रहे, सांस लेने में दिक्कत हो, या कमजोरी अत्यधिक हो जाए तो बिना देरी करे अपने पास के किसी चिकित्सालय में तुरंत पहुंचे. वहां मौजूत चिकित्सक से परामर्ष लें.
निष्कर्ष
बरसात का मौसम जितना सुखद होता है, उतना ही स्वास्थ्य के लिए चुनौती भी. फ्लू से बचाव के लिए जागरूक रहना, स्वच्छता अपनाना और समय पर इलाज कराना ही सबसे सुरक्षित तरीका है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





