ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ISIS मॉड्यूल के 5 आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन ISIS के स्लीपर मॉड्यूल से जुड़े 5 आतंकियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है.

बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के स्लीपर मॉड्यूल से जुड़े आतंकियों में से दो आरोपी आफताब और सूफियान को दिल्ली से पकड़ा गया है, जो कि मुंबई के रहने वाले हैं. वहीं तीसरा आतंकी अशहर दानिश को रांची के तबराक लॉज से गिरफ्तार किया गया, जहां 2025 से छात्र बनकर छुपा हुआ था. एक आतंकी हैदराबाद और एक मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इनके पास से IED बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ पुर्जे भी बरामद किए हैं.

गिरफ्तार आतंकियों के पास से दिल्ली पुलिस को खतरनाक और तकनीकी सामान बरामद हुए हैं. इनमें रसायन जैसे हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट और सल्फर पाउडर शामिल हैं. वहीं PH वैल्यू चेकर, वेटिंग मशीन, बीकर सेट, सेफ्टी ग्लव्स और रेस्पिरेटरी मास्क जैसे उपकरण भी मिले हैं. डिजिटल डिवाइस के तौर पर एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है पुलिस को एक प्लास्टिक बॉक्स भी मिला जिसमें स्ट्रिप वायर, सर्किट, मदरबोर्ड और डायोड्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान थे.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 9 सितंबर को एक सीक्रेट सूचना के आधार पर आफताब नामक आतंकी को गिरफ्तार किया था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आफताब दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहा था. उसके पास से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button