Fact Check: पंजाब में आई बाढ़ का नहीं है यह वीडियो, जानें क्या है सच

इन दिनों बारिश का कहर पंजाब पर आफत बन कर फूट पड़ा है. हर तरफ पानी ही पानी है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है कि बाढ़ का पानी एक घर में तेजी से घुस रहा है, और भैंस और एक चारदीवारी को बहा ले जा रहा है, जबकि लोग अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं. इस वीडियो को पंजाब में आई बाढ़ बताकर वायरल किया जा रहा है. तो चलिए इस वायरल वीडियो की पुष्टि करते हैं.

Instagram पर वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा, “कितना खतरनाक मंज़र है भाई पंजाब का” यूजर ने इस वीडियो को सितंबर 04, 2025 को पोस्ट किया है.
फैक्ट चेक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो AI Generated है
सबसे पहले, हमने इस वीडियो को ध्यान से देखा तो हमें वीडियो में कुछ विसंगतियां देखीं, जैसे कि पानी दीवार को बहा ले जाता है जबकि लोग सुरक्षित बाहर निकल आते हैं, और भैंस रहस्यमय तरीके से दृश्य से गायब हो जाती है.
हमने वीडियो को मुख्य-फ्रेमों में विभाजित किया और AI डिटेक्शन टूल का उपयोग किया जिसमें हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है.

निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.






