NM वेरिफाइड

Fact Check: SCO समिट में जिनपिंग द्वारा पीएम मोदी से हाथ न मिलाने का दावा भ्रामक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया. यह वीडियो हाल ही में चीन के तियानजिन में हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन का बताया जा रहा है. चलिए तो फिर इस खबर और इसके दावे की पुष्टि करते हैं.

Facebook पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मोदी जी ने इतने प्यार से हाथ बढ़ाया, लेकिन जिनपिंग ने हाथ नहीं मिलाया’ यूजर ने यह वीडियो सितंबर 1, 2025 को पोस्ट किया.

फैक्ट चेक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो भ्रामक है

सबसे पहले, हमने यह जानने के लिए कि चीनी राष्ट्रपति द्वारा पीएम मोदी से हाथ न मिलाने का यह वीडियो सच है और क्या वाकई इस तहर की कोई घटना हुई है, प्रासंगिक कीवर्ड खोजे, हमें अक्टूबर 23, 2024 को ANI के X अकाउंट पर अपलोड एक वीडियो मिला.

ANI द्वारा प्रदर्शित इस 26 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग एक कमरे में मौजूद होते हैं, तभी पीएम मोदी शी की तरफ हाथ बढ़ाते हैं, लेकिन वह हाथ नहीं मिलाते और एक जगह पर जाने का इशारा करते हैं. वहीं आगे दोनों अपने झंडे के पास खड़े होते हैं और फिर एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं.

इतना ही नहीं हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Youtube अकाउंट से भी अक्टूबर 23, 2024 को एक वीडियो मिला जिसे लाइव चलाया गया था. इस लाइव वीडियो में भी दोनों नेताओं के बीच की मुलाकात दिखाई गई.

वहीं हमने अपनी खोज जारी रखी और हाल ही में हुए SCO समिट के दौरान का वीडियो हमें मिल गया. यह वीडियो हमें समाचार एजेंसी ANI के यूट्यूब चैनल पर मिला. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दोनों लीडर्स आपस में हाथ मिला रहे हैं. गौर करने की बात है कि यह वीडियो वायरल वीडियो से पूर तरह अलग है.

निष्कर्ष

अंत: हमारी जांच में हमने पाया कि SCO समिट में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग द्वारा पीएम मोदी से हाथ मिलाने से इनकार किए जाने का दावा भ्रामक है. सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा वीडियो करीब एक साल पुराना है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button