पीएम मोदी का राजद-कांग्रेस पर वार: दिवंगत मां पर टिप्पणी को बताया ‘देश की माताओं का अपमान’

बिहार में महिलाओं के उद्यम और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई एक नई सहकारी पहल के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि राजद-कांग्रेस के मंच से उनकी दिवंगत मां के लिए अभद्र टिप्पणियां की गईं, जो न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे देश की माताओं का अपमान है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “मां हमारी दुनिया है, मां हमारी इज्जत है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि परंपराओं से भरे इस बिहार में कुछ दिन पहले ऐसा होगा। मेरी मां को RJD-कांग्रेस के मंच से गालियां दी गईं।” उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी मां का नहीं, बल्कि पूरे देश की माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान है। “मैं जानता हूं कि यह सुनकर बिहार की हर मां को कितना बुरा लगा होगा। जितना दर्द मेरे दिल में है, उतना ही दर्द बिहार के लोगों के दिल में भी है।”
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बिहार में कुछ दिनों पहले जो हुआ उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी…बिहार में RJD-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है। ये देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है। मुझे पता है कि आप सबको… pic.twitter.com/w6ljRIS6AB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2025
पीएम मोदी ने अपनी मां के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें देश की करोड़ों माताओं की सेवा करने के लिए खुद से दूर भेजा था। “आप सब जानते हैं कि अब मेरी मां इस दुनिया में नहीं हैं। कुछ समय पहले उन्होंने 100 साल की उम्र पूरी कर हमें छोड़ दिया। मेरी उस मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था। फिर भी उन्हें गालियां दी गईं। बहनों-माओं, मैं आपके चेहरे देख रहा हूं। कुछ मांओं की आंखों में आंसू देख रहा हूं। यह बहुत दुखद और पीड़ादायक है।”
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” आप सब जानते हैं कि अब मेरी मां का शरीर तो इस दुनिया में नहीं है। कुछ समय पहले 100 साल की उम्र पूरी करके, वो हम सबको छोड़कर चली गई। मेरी उस मां को जिसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, जिसका शरीर भी अब नहीं है। मेरी उस मां को… pic.twitter.com/7LczMtiADG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2025
पीएम मोदी के इस भावुक बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए।





