भारतलाइफस्टाइल

27 अगस्त को मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

गणेश चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी और गणेश चौथ के नाम से भी जाना जाता है, इस बार 27 अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी। गणेश जी को ज्ञान के देवता और विघ्नहर्ता माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले उनकी पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन विधिवत पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है।

पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन पूजा और स्थापना के लिए मध्याह्न का समय सबसे उत्तम माना गया है। इस साल गणेश चतुर्थी पर पूजन का शुभ समय सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक रहेगा। हालांकि, शहर के अनुसार मुहूर्त में थोड़ा अंतर हो सकता है।

गणेश स्थापना मुहूर्त 2025
शास्त्रों में गणेश चतुर्थी की पूजा मध्यान्ह काल दोपहर में करने का विधान है.
पहला मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 1 मिनट से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक
दूसरा मुहूर्त – दोपहर 1 बजकर 39 मिनट से शाम 6 बजकर 5 मिनट तक

पूजन मंत्र
पूजा के दौरान गणेश मंत्र का जाप शुभ माना जाता है – ॐ गं गणपतये नमः

गणेश चतुर्थी के दिन सबसे पहले भगवान गणेश की प्रतिमा को घर में श्रद्धा के साथ लाएं और उनकी स्थापना करें। इसके बाद मूर्ति का जलाभिषेक करें और वस्त्र व आभूषणों से सजाएं। भगवान को पीले या लाल चंदन का तिलक लगाएं और उन पर पीले फूल, अक्षत, कलवा व दूर्वा चढ़ाएं। पूजा के दौरान धूप और घी का दीपक जलाकर आरती करें। भगवान को पांच प्रकार के फल और लड्डुओं का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसके बाद गणेश चालीसा का पाठ करें और अंत में क्षमा प्रार्थना जरूर करें।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button