मनोरंजन

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी, कहा- प्राइवेसी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मंगलवार शाम इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने बताया कि उनके नए घर, जो अभी निर्माणाधीन है, की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रही हैं, जिससे वह बेहद नाराज हैं।

आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं समझती हूं कि मुंबई जैसे शहर में जगह की कमी होती है और कभी-कभी आपकी खिड़की से दूसरे के घर का नजारा दिख सकता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप किसी के घर की वीडियो बनाकर ऑनलाइन पोस्ट करें। हमारे घर की बिना इजाजत वीडियो रिकॉर्ड कर कई पब्लिकेशन ने शेयर की है। यह न सिर्फ प्राइवेसी का उल्लंघन है, बल्कि सिक्योरिटी से जुड़ा गंभीर मामला भी है। किसी के पर्सनल स्पेस की फोटो या वीडियो बिना परमिशन लेना कंटेंट नहीं, यह गलत है और इसे नॉर्मल नहीं करना चाहिए।”

आलिया ने आगे लिखा, “सोचिए, अगर कोई आपके घर की वीडियो आपकी जानकारी के बिना सबके सामने डाल दे, तो कैसा लगेगा? हममें से कोई भी यह बर्दाश्त नहीं करेगा। इसलिए मेरी रिक्वेस्ट है कि अगर आपको ऐसा कोई कंटेंट दिखे तो उसे शेयर न करें। साथ ही, मीडिया से भी अपील है कि जिन्होंने यह फोटो या वीडियो पोस्ट किए हैं, वे तुरंत इन्हें हटा दें। थैंक्यू।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


फिल्मों की बात करें तो आलिया भट्ट इस साल ‘अल्फा’ नाम की एक्शन ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया एक स्पाई का रोल निभा रही हैं। उनके साथ शरवरी वाघ भी इस फिल्म में अहम किरदार में होंगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button