क्या आप तैयार हैं Bigg Boss 19 के लिए? जानिए पूरी डिटेल्स
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ आज से ग्रैंड प्रीमियर के साथ दर्शकों के सामने आ रहा है। इस बार शो में पहले से ज्यादा ड्रामा और एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है। हमेशा की तरह शो को सलमान खान होस्ट करेंगे, लेकिन इस बार गेम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस बार बिग बॉस का थीम है ‘घरवालों की सरकार’। यानी घर में रहने वाले कंटेस्टेंट्स को सत्ता और राजनीति के रंग में खेलना होगा। शो में पॉवर का खेल देखने लायक होगा।

बिग बॉस 19 में इस बार फॉर्मेट में भी बड़ा ट्विस्ट आया है। पहले शो टीवी और ओटीटी पर एक साथ आता था, लेकिन इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म को बढ़त दी गई है। JioCinema पर हर एपिसोड रात 9 बजे स्ट्रीम होगा, जबकि टीवी पर Colors चैनल पर शो का टेलीकास्ट रात 10:30 बजे होगा।
कई नामों की चर्चा है जो इस सीजन का हिस्सा हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें शामिल हैं: गौरव खन्ना, बेसिर अली, अश्नूर कौर, आवेज़ दरबार, नगमा मिराजकर, अभिषेक बजाज, शहबाज़ बदेशा, नेहाल चुडासमा, अमाल मलिक, प्रणीत मोरे, कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट, जीशान क़ादरी, नतालिया जानोसेक, नीलम गिरी और मृदुल तिवारी। हालांकि मेकर्स ने अभी इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। असली लिस्ट का खुलासा ग्रैंड प्रीमियर में होगा।
शो के होस्ट सलमान खान ने कहा, “मैं बिग बॉस का हिस्सा कई सालों से हूं और हर बार गेम नया रंग लेकर आता है। इस बार का थीम ‘घरवालों की सरकार’ है। जब बहुत लोग डोर खींचने लगते हैं तो मामला गड़बड़ होना तय है। तब असली गेम शुरू होता है। मैं भी उतना ही एक्साइटेड हूं जितना आप, देखने के लिए कि इस बार क्या धमाल होता है।”