विदेश

अमेरिका का सख्त कदम! ट्रक ड्राइवरों के वीज़ा पर लगा ब्रेक

फ्लोरिडा में हुए एक भीषण सड़क हादसे के बाद अमेरिकी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी और इसमें शामिल ट्रक ड्राइवर भारत का नागरिक था, जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहा था। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने गुरुवार को घोषणा की कि अब से व्यावसायिक ट्रक ड्राइवरों के लिए रोजगार वीज़ा जारी करना रोक दिया गया है। रूबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा— “आज से व्यावसायिक ट्रक ड्राइवरों के लिए सभी वर्क वीज़ा जारी करना रोका जा रहा है। विदेशी ड्राइवरों की बढ़ती संख्या अमेरिकी सड़कों पर जानलेवा साबित हो रही है और अमेरिकी ड्राइवरों की रोज़ी-रोटी छीन रही है।”

भारतीय नागरिक हरजिंदर सिंह पर आरोप है कि उसने मेक्सिको से अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया था। हादसे के समय वह ट्रक चला रहा था और बेहद लापरवाही से गाड़ी मोड़ते हुए उसने प्रतिबंधित जगह पर यू-टर्न लिया। इसी दौरान यह टक्कर हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद जांच में पता चला कि सिंह अंग्रेज़ी परीक्षा में भी फेल हो गया था। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के मुताबिक, उसने 12 मौखिक सवालों में सिर्फ 2 सही दिए और 4 हाईवे साइन में से केवल एक को पहचान पाया। सोशल मीडिया पर हरजिंदर सिंह का ट्रक में बैठा वीडियो वायरल हो रहा है और यह मामला अमेरिका में बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है।

फ्लोरिडा के रिपब्लिकन नेताओं ने इस घटना को लेकर कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूज़म को घेरा है। उनका आरोप है कि कैलिफोर्निया के DMV ने हरजिंदर को कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस दिया, जबकि वह अवैध प्रवासी था।
डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) की असिस्टेंट सेक्रेटरी ट्रिशा मैकलॉफलिन ने कहा— “तीन निर्दोष लोगों की मौत सिर्फ इसलिए हुई क्योंकि गैविन न्यूज़म की सरकार ने एक अवैध प्रवासी को लाइसेंस जारी कर दिया। यह जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ है।”

न्यूज़म के दफ्तर ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि हरजिंदर का वर्क परमिट ट्रंप प्रशासन के समय जारी हुआ था और कैलिफोर्निया ने उसे सौंपने में पूरा सहयोग किया। अमेरिकी ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी सीन डफी ने जून में नया आदेश जारी किया था, जिसके तहत सभी ट्रक ड्राइवरों के लिए अंग्रेज़ी बोलने की क्षमता अनिवार्य कर दी गई। पहले ओबामा प्रशासन के समय इस नियम में ढील दी गई थी, लेकिन अब फिर से इसे कड़ा कर दिया गया है।

अमेरिका में ट्रकिंग इंडस्ट्री में विदेशी ड्राइवरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आंकड़ों के अनुसार, साल 2000 से 2021 के बीच इनकी संख्या दोगुनी हो गई। आज विदेशी मूल के ट्रक ड्राइवर कुल कार्यबल का 18% हैं। इनमें आधे से ज़्यादा लैटिन अमेरिका से आते हैं, जबकि हाल के वर्षों में भारत और पूर्वी यूरोप, खासकर यूक्रेन से भी बड़ी संख्या में ट्रक ड्राइवर अमेरिका पहुंचे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button