ब्रुकलिन में गोलियों की बरसात, तीन की मौत, कातिलों की तलाश तेज

अमेरिका के ब्रुकलिन में रविवार तड़के एक लाउंज में हुई गोलीबारी ने लोगों को दहला दिया। क्राउन हाइट्स इलाके के “टेस्ट ऑफ द सिटी” लाउंज में हुई इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे हुई। मौके पर पहुंची टीम ने लाउंज के अंदर कई लोगों को गोली लगने से घायल पाया। तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
UPDATE 🔴
Report: A mass shooting erupted at Taste of the City Lounge in Crown Heights, Brooklyn’s Jewish neighborhood. Reports of three people were killed and eleven others injured when gunfire broke out inside the restaurant. Police rushed to the scene, locking down the area… pic.twitter.com/8hyvEaA5nO
— Open Source Intel (@Osint613) August 17, 2025
पुलिस कमिश्नर जेसिका एस. तिश ने बताया कि मृतकों की उम्र 20 से 30 साल के बीच थी, हालांकि एक की उम्र की पुष्टि अभी बाकी है। घायलों में 27 से 61 साल तक के लोग शामिल हैं, जिनमें तीन महिलाएं और पांच पुरुष हैं। कमिश्नर ने यह भी बताया कि इस घटना में एक से अधिक हमलावर शामिल थे। जांच के दौरान पुलिस को मौके से 36 खोखे मिले हैं और एक हथियार भी बरामद किया गया है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वही हथियार गोलीबारी में इस्तेमाल हुआ या नहीं।
पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और गवाहों से पूछताछ कर रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौरतलब है कि इसी लाउंज में नवंबर 2024 में भी गोलीबारी की एक घटना हुई थी, हालांकि तब किसी की जान नहीं गई थी।





