काठमांडू पहुंचे भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री, नेपाल PM ओली से अहम मुलाकात

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री रविवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे। दो दिन की इस यात्रा का उद्देश्य भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करना है। मिस्री विशेष भारतीय वायुसेना के विमान से काठमांडू पहुंचे, जहां नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय और भारत के नेपाल स्थित राजदूत ने उनका स्वागत किया। आगमन के तुरंत बाद उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से उनके दफ्तर में मुलाकात की।
#WATCH | Nepal: Foreign Secretary, Vikram Misri, meets Nepal Prime Minister KP Sharma Oli in Kathmandu.
(Source: Nepal PM Secretariat) pic.twitter.com/jLifFAwRSq
— ANI (@ANI) August 17, 2025
विदेश सचिव मिस्री अपनी यात्रा के दौरान नेपाल के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे, जिनमें नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और सीपीएन-यूएमएल अध्यक्ष पुष्प कमल दहल (प्रचंड) शामिल हैं। भारत और नेपाल दोनों सरकारों की ओर से जारी बयानों के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान कनेक्टिविटी, ऊर्जा परियोजनाएं, विकास सहयोग और आपसी संबंधों से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर बातचीत होगी।
भारत के विदेश मंत्रालय ने इसे अपनी “पड़ोस पहले” (Neighbourhood First) नीति का हिस्सा बताया है, वहीं नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा का मकसद साझेदारी को आगे बढ़ाना और हालिया घटनाक्रम की समीक्षा करना है।





