मनोरंजन

तिरंगे के रंग में रंगा ‘बॉर्डर 2’ का फर्स्ट लुक, सनी देओल की आंखों में दिखा पुराना जोश

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेकर्स ने देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का पहला पोस्टर और रिलीज डेट जारी कर दी है। इसके साथ ही दर्शकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी गईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

जारी पोस्टर में अभिनेता सनी देओल कंधे पर तोप लिए, पगड़ी पहने और आंखों में वही पुराना जोश लिए नजर आ रहे हैं, जो उन्होंने 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ में दिखाया था। बैकग्राउंड में ‘हिंदुस्तान हिंदुस्तान’ गीत गूंजता है और सेना के जवान तिरंगा फहराते दिखते हैं। पोस्टर पर कास्ट के नाम भी लिखे गए हैं, जिनमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित होगी। इस युद्ध में भारतीय सैनिकों और सैन्य अधिकारियों द्वारा दिखाए गए साहस और बलिदान को फिल्म में प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। इसमें सनी देओल और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अभिनेत्री सोनम बाजवा फीमेल लीड के रूप में नजर आएंगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button