मनोरंजन

स्वतंत्रता दिवस पर सितारों का सलाम, अक्षय से राम चरण तक गूंजा देशभक्ति का जश्न

आज 15 अगस्त को भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आज़ाद हुए 78 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर पूरा देश आज़ादी का पर्व मना रहा है और एक-दूसरे को बधाई दे रहा है। फिल्मी दुनिया के दिग्गज कलाकार भी इस जश्न में शामिल होते हुए अपने-अपने अंदाज़ में देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अक्षय कुमार ने इस दिन को सफाईकर्मियों के साथ मनाया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें वह समुद्र किनारे सफाई कर रहे कर्मचारियों के साथ नज़र आ रहे हैं।


कमल हासन ने अपने संदेश में कहा, “जिस साहस ने हमें आज़ादी दिलाई, वही साहस अब हमें हर गांव, हर शहर, हर मन में प्रगति दिलाए।”


सोनू सूद ने भी सोशल मीडिया पर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, जबकि मोहनलाल ने तिरंगे की तस्वीर साझा कर देशप्रेम जताया।


अनुपम खेर ने एक वीडियो संदेश के साथ लिखा, “प्रभु से प्रार्थना है कि हमारा देश हर दिशा में दिन-दुगनी, रात-चौगुनी तरक्की करे। जय हिंद।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)


प्रकाश राज ने तिरंगे के रंग में रंगी एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि जब लोगों की स्वतंत्रता पर खतरा आए तो उन्हें चुप रहने के बजाय बोलना चाहिए।


सुनील शेट्टी ने वीर जवानों की बहादुरी को सलाम करते हुए कहा कि भारतीय होने पर उन्हें गर्व है।


राम चरण ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी, जबकि प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं भेजीं।


टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह पीले और सफेद रंग की साड़ी में आज़ादी का जश्न मनाती नज़र आ रही हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button