राहुल गांधी ने लगाए वोट चोरी के आरोप, चुनाव आयोग ने मांग लिया शपथपत्र

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने बिहार चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने गुरुवार (7 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग पर इलेक्शन में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है. जिसके बाद चुनाव आयोग ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
आयोग ने राहुल गांधी से उनके आरोपों को लेकर हलफनामा देने को कहा है. आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को काफी गंभीर भी बताया है. आयोग ने कहा कि इन आरोपों को केवल हाईकोर्ट में चुनौती दी जा सकती है.
आपको बता दें कि राहुल गांधीं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इलेक्शन कमीशन पर एक बार फिर सवाल उठाए. राहुल ने कहा, ”एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल कुछ और दिखाते हैं, जैसा कि हरियाणा और मध्य प्रदेश के चुनावों में देखा गया, और फिर अचानक रिजल्ट कुछ और ही आ जाता है. इसमें बहुत बड़ा अंतर देखने को मिला है. हमारा सर्वे भी काफी मजबूत रहता है, लेकिन उसका नतीजा भी अलग ही दिखता है. सर्वे में जो भी दिखता है, रिजल्ट उसके विपरीत आ जाता है.”
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “… महाराष्ट्र में, 5 महीनों में 5 साल से ज़्यादा मतदाताओं के जुड़ने से हमारा संदेह बढ़ा और फिर शाम 5 बजे के बाद मतदान में भारी उछाल आया… लोकसभा में हमारा गठबंधन पूरी तरह से साफ़ हो गया। यह बेहद… pic.twitter.com/6XJrQ7i9qW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2025
राहुल ने कहा, ”महाराष्ट्र में 5 महीनों में बहुत ज्यादा नए वोटर जुड़ गए, ये 5 सालों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं. इसी वजह से हमें शक हुआ. विधानसभा चुनाव में हमारा गठबंधन हार गया, लेकिन लोकसभा में हम जीत गए. हमें शक है कि महाराष्ट्र चुनाव में धांधली हुई. एक करोड़ नए वोटर अचानक कहां से आ गए. हमने चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट मांगी, लेकिन उन्होंने वोटर लिस्ट नहीं दी.”
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





