मनोरंजन

वॉर 2′ का धमाका शुरू – ऋतिक और एनटीआर की डांस टक्कर ने बढ़ाई धड़कनें

एक्शन और स्पाई थ्रिलर से भरपूर फिल्म ‘वॉर 2’ का नया गाना ‘जनाब-ए-आली’ इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 7 अगस्त 2025 को फिल्म के मेकर्स ने इस गाने का टीज़र रिलीज किया, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच जोरदार डांस मुकाबला देखने को मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और यह 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, यानी स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले। खास बात यह है कि इस फिल्म की भिड़ंत रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ से होने वाली है।

‘जनाब-ए-आली’ गाने का म्यूज़िक प्रीतम ने दिया है और इसके बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने। इस गाने को सचेत टंडन और साज भट्ट ने अपनी आवाज़ दी है। हालांकि इसका पूरा गाना दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म के साथ ही देख पाएंगे। टीज़र आने के बाद यूट्यूब पर लाखों बार देखा जा चुका है और फैंस के ढेरों कमेंट्स मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “पूरे गाने का इंतजार है,” वहीं एक और ने कहा, “मैं ऋतिक रोशन का बड़ा फैन हूं, लेकिन पहली बार किसी को उनके स्टेप्स मैच करते देखा है… वो हैं जूनियर एनटीआर!”

गुरुवार रात को फिल्म के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से इस गाने की एक झलक साझा की थी। तस्वीर में ऋतिक और जूनियर एनटीआर सफेद कपड़ों में नजर आए और उनके पीछे डांसर्स की पूरी टीम दिखी। कैप्शन में लिखा गया,
“अब डांस फ्लोर पर भी होगी ‘वॉर’! इस धमाकेदार डांस राइवलरी की झलक कल देखिए, लेकिन पूरी टक्कर केवल बड़े पर्दे पर – 14 अगस्त से, #War2 सिनेमाघरों में, हिंदी, तेलुगु और तमिल में!”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)


‘वॉर 2’ साल 2018 में आई फिल्म ‘वॉर’ का दूसरा भाग है। इसमें ऋतिक रोशन और आरआरआर फेम एक्टर जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं। इससे पहले 31 जुलाई को फिल्म का पहला गाना ‘आवन-जावन’ रिलीज हुआ था, जिसमें ऋतिक और कियारा की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

अब सबकी नजरें हैं – ‘जनाब-ए-आली’ के फुल वर्जन और 14 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म पर।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button