ताज़ा खबरेंराजनीति

‘यह वो तय नहीं करेंगे कि सच्चा भारतीय कौन है…’ SC की टिप्पणी पर प्रियंका गांधी का जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक बड़ी टिप्पणी की थी. सुप्रीम कोर्ट ने सेना पर की गई राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर कहा था कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो आप इस तरह की बातें नहीं कर सकते हैं. इसे लेकर अब उनकी बहन प्रियंका गांधी की तरफ से जवाब आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि कोर्ट ये तय नहीं कर सकता है कि सच्चा भारतीय कौन है.

 

9 दिसंबर, 2022 को भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच हुई झड़प पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें फटकार लगाए जाने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “वे यह तय नहीं करते कि एक सच्चा भारतीय कौन है. यह विपक्ष के नेता का काम है, सरकार को चुनौती देने के लिए सवाल पूछना उनका कर्तव्य है. मेरा भाई सेना के खिलाफ कभी कुछ नहीं कहेगा. वो सेना का सर्वोच्च सम्मान करते हैं…”

क्या है पूरा मामला?

राहुल गांधी की सेना पर दिए गए बयानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी. इस मामले में निचली अदालत ने समन जारी किया था. साथ ही बाकी मामले भी लंबित थे, जिन्हें लेकर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.

इस याचिका की सुनवाई पर कोर्ट ने राहुल गांधी से काफी तल्ख लहजे में सवाल किए. जिसमें उनसे ये पूछा गया कि आपको ये कैसे पता चला कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है. आपने बिना किसी सबूत के ऐसा बयान क्यों दिया? अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो इस तरह की बातें नहीं कहेंगे. कोर्ट ने राहुल से ऐसे मुद्दे संसद में उठाने के लिए भी कहा और पूछा कि ये सब सोशल मीडिया पर क्यों लिखते हैं?

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button