भारत

VIP ज़ोन में वारदात! संसद पहुंचने से पहले सांसद की चेन स्नैचिंग

दिल्ली में संसद सत्र के दौरान मौजूद कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन के साथ सोमवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना हुई। सुबह की सैर के दौरान चाणक्यपुरी इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया। यह घटना सुबह करीब 6:15 से 6:20 बजे के बीच हुई जब सुधा रामकृष्णन डीएमके सांसद रजाथी के साथ टहल रही थीं। चाणक्यपुरी के पोलैंड एंबेसी के पास एक स्कूटी सवार युवक, जिसने पूरा फेस कवर किया हुआ था, तेजी से आया और उनकी चेन झपट ली।

सांसद को गर्दन पर हल्की चोटें भी आईं क्योंकि चेन को ज़ोर से खींचा गया था। इस घटना के बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। पत्र में सुधा रामकृष्णन ने लिखा,”देश की राजधानी के एक हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में अगर एक महिला सांसद भी सुरक्षित नहीं है, तो आम महिलाओं की सुरक्षा की क्या गारंटी है?”

उन्होंने गृह मंत्री से अनुरोध किया कि अपराधी को जल्द पकड़कर उनकी चेन वापस दिलाई जाए। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। बता दें कि चाणक्यपुरी क्षेत्र दिल्ली के सबसे सुरक्षित और हाई-प्रोफाइल इलाकों में से एक माना जाता है, जहां कई देशों के दूतावास और राज्य सरकारों के आधिकारिक आवास स्थित हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button