खेल

IND vs ENG Test: ओवल में भारत की स्थिति मजबूत, जीतना चाहेगी भारतीय टीम

भारत इंग्लैंड के बीच ओवल में जारी पांचवें टेस्ट मैच में भारत ने धमाकेदार वापसी की है. भारतीय टीम ने दूसरे दिन के खेल में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को धूल चटा दी. भारतीय गेंदबाजों ने गेंदबाजी की सटीक लय पकड़ी और इंग्लैंड को 247 रनों पर ढेर कर दिया. इसी के साथ इंग्लैंड को 24 रनों की बढ़त मिल गई. भारतीय गेंदबाज सिराज और कृष्णा ने 4-4 विकेट अपने नाम किए.

 

बता दें कि भारत की तीसरी पारी शुरू हो चुकी है और भारत को राहुल और साईं सुरदर्शन के रूप में 2 झटके लग चुके हैं. भारत का स्कोर 75 पर 2 है. मैदान पर जायसवाल और आकाश दीप नाबाद हैं. जायसवाल ने पारी की शुरुआत करते हुए अपना अर्धशतक जड़ दिया है.

 

दूसरे दिन दूसरे दिन भारत की पहली पारी 224 रनों पर सिमट गई. दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही भारत को करुण नायर के रूप में सातवां और फिर वाशिंगटन सुंदर के रूप में आठवां झटका लगा. जिसके बाद भारतीय टीम संभल ही नहीं पाई और एक के बाद एक सभी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. जिसके बाद इंग्लैंड की पारी शुरू हुई. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 92 रनों की साझेदारी की. लेकिन डकेट के विकेट के बाद सब बदल गिया. धीरे-धीरे भारतीय गेंदबाजों ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया. और इंग्लैंड की पारी 247 पर सिमट गई. इसी के साथ भारत पर 24 रनों की लीड हो गई.

 

भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्द सिराज ने 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं दूसरी ओर प्रसिद्ध कृष्णा ने भी उनका बखूबी साथ निभाया और 4 विकेट लिए. इसके अलावा आकाश दीप के खाते में 1 विकेट गया.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button