हमारी बातचीत अभी भी जारी है… भारत पर 25% टैरिफ लगाने पर बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिन भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की जो 1 अगस्त से लागू होगी, जिसके बाद ट्रंप ने बुधवार (अमेरिकी समय) को कहा कि वाशिंगटन और नई दिल्ली के साथ अभी भी व्यापार वार्ता जारी है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत संयुक्त राज्य अमेरिका पर उच्च टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है.
मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल कि ‘क्या वे भारत के साथ टैरिफ पर बातचीत के लिए तैयार हैं’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हम अभी उनसे बात कर रहे हैं. देखते हैं क्या होता है. भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा या लगभग सबसे ज़्यादा टैरिफ लगाने वाला देश था… हम अभी भारत के साथ बातचीत कर रहे हैं.”
उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री मोदी मेरे मित्र हैं, लेकिन व्यापार के लिहाज से वे हमारे साथ बहुत ज़्यादा व्यापार नहीं करते…क्योंकि टैरिफ बहुत ज़्यादा है. इस समय दुनिया में उनका टैरिफ सबसे ज़्यादा है. वे इसमें काफ़ी कटौती करने को तैयार हैं. लेकिन देखते हैं क्या होता है…”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हम अभी उनसे बात कर रहे हैं. देखते हैं क्या होता है. भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा या लगभग सबसे ज़्यादा टैरिफ लगाने वाला देश था… देखते हैं. हम अभी भारत के साथ बातचीत कर रहे हैं…”
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, प्रधान मंत्री मोदी मेरे मित्र हैं, लेकिन वे हमारे साथ व्यापार के मामले में बहुत अधिक व्यापार नहीं करते हैं. वे हमें बहुत कुछ बेचते हैं, लेकिन हम उनसे नहीं खरीदते हैं. आप जानते हैं क्यों? क्योंकि टैरिफ बहुत अधिक है. उनके पास दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ में से एक है. अब वे इसमें काफी कटौती करने को तैयार हैं. लेकिन हम देखेंगे कि क्या होता है. हम अभी भारत से बात कर रहे हैं.”
उन्होंने कहा, “हम देखेंगे कि क्या होता है. इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता कि दोनों के बीच डील हुई है या हम उनसे एक निश्चित टैरिफ वसूलते हैं. लेकिन आपको इस सप्ताह के अंत में पता चल जाएगा. 1 अगस्त इस देश के लिए बहुत बड़ा दिन है क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका में पैसा आने वाला है, जैसा हमने पहले कभी नहीं देखा है.”
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





