डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान: भारत पर 25% टैरिफ और रूस से रिश्तों के लिए ‘पेनल्टी’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ बड़ा व्यापारिक फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि 1 अगस्त से भारत से आने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ (शुल्क) लगाया जाएगा। ट्रंप ने इस फैसले की वजह भारत की ऊंची ट्रेड टैरिफ दरें और रूस के साथ उसके जारी रक्षा और ऊर्जा संबंधों को बताया है।
ट्रंप ने एक तीखे बयान में कहा, “भारत हमारा दोस्त है, लेकिन उसने अमेरिका पर दुनिया की सबसे ऊंची टैरिफ दरें और बेहद सख्त गैर-आर्थिक व्यापार प्रतिबंध लगाए हुए हैं। यही वजह है कि हमारे दोनों देशों के बीच व्यापार सीमित रहा है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत रूस से बड़ी मात्रा में सैन्य उपकरण और ऊर्जा खरीदता है, जो कि मौजूदा समय में ठीक नहीं है क्योंकि पूरी दुनिया रूस से यूक्रेन में युद्ध रोकने की मांग कर रही है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “भारत हमेशा से रूस से अपना ज्यादातर सैन्य सामान खरीदता आया है और वह रूस से ऊर्जा खरीदने वाला सबसे बड़ा देश है, चीन के साथ। ऐसे वक्त में जब सब चाहते हैं कि रूस यूक्रेन में हत्याएं बंद करे — ये सब बातें सही नहीं हैं।” उन्होंने आगे लिखा, “इसलिए, भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लागू होगा, साथ ही ऊपर बताए गए कारणों की वजह से अतिरिक्त ‘पेनल्टी’ भी लगेगी। धन्यवाद, इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए। MAGA!”
US President Donald Trump announces 25% tariffs on India starting August 1st.
Posts, “Remember, while India is our friend, we have, over the years, done relatively little business with them because their Tariffs are far too high, among the highest in the World, and they have the… pic.twitter.com/eqVj981lGD
— ANI (@ANI) July 30, 2025
डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और अमेरिका के संबंध कई मुद्दों पर सहयोग के स्तर पर हैं। लेकिन अगर यह टैरिफ लागू होता है, तो इसका असर दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों पर पड़ सकता है।





