विदेश

Coldplay Concert विवाद: वायरल वीडियो के बाद Astronomer के CEO एंडी बायरन ने दिया इस्तीफा

डेटा और AI टूल्स पर काम करने वाली अमेरिकी कंपनी Astronomer के CEO एंडी बायरन (Andy Byron) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उस वायरल वीडियो के बाद आया है जिसमें उन्हें कंपनी की चीफ पीपल ऑफिसर क्रिस्टिन कैबट (Kristin Cabot) के साथ एक निजी पल में देखा गया था। यह घटना बुधवार को अमेरिका के बॉस्टन शहर में हुए एक Coldplay कॉन्सर्ट के दौरान की है।

वीडियो में एंडी बायरन शादीशुदा होने के बावजूद क्रिस्टिन कैबट के साथ मंच पर नजदीकियों में नजर आए। दोनों को कॉन्सर्ट के दौरान स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसके बाद बायरन ने खुद को कैमरे से हटाने की कोशिश की। इस पर Coldplay के सिंगर क्रिस मार्टिन ने भी मंच से मजाक करते हुए कहा, “या तो ये लोग अफेयर में हैं या फिर बहुत शर्मीले हैं।” यह टिप्पणी वायरल वीडियो के साथ इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई।

शनिवार को कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि एंडी बायरन ने इस्तीफा दे दिया है और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इसे स्वीकार कर लिया है। कंपनी ने कहा, “हमारे लीडर्स से हम उच्चतम स्तर का व्यवहार अपेक्षित करते हैं, लेकिन इस सप्ताह यह उम्मीद पूरी नहीं हुई।” अब कंपनी के को-फाउंडर और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर पीट डीजॉय (Pete DeJoy) को अंतरिम CEO नियुक्त किया गया है। वे तब तक इस भूमिका में रहेंगे जब तक कंपनी को नया स्थायी CEO नहीं मिल जाता।

इस पूरे विवाद के बावजूद, क्रिस्टिन कैबट अपनी मौजूदा भूमिका यानी चीफ पीपल ऑफिसर के पद पर बनी रहेंगी। हालांकि कंपनी ने उनके संबंध में कोई अतिरिक्त टिप्पणी नहीं की है। गौरतलब है कि Astronomer ने हाल ही में Bain Ventures, Salesforce Ventures समेत अन्य निवेशकों से 93 मिलियन डॉलर (करीब 770 करोड़ रुपये) की फंडिंग हासिल की थी।

इस विवाद के बाद अब कंपनी की छवि और लीडरशिप पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button