मनोरंजन

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर, सामने आया इमोशनल ट्रेलर

बॉलीवुड में एक नई प्रेम कहानी दस्तक देने जा रही है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की आगामी फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म से शनाया कपूर, जो संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं, बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।


फिल्म का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है। ट्रेलर में एक प्यारी सी रोमांटिक कहानी की झलक देखने को मिलती है, जिसमें प्यार, मस्ती और एक इमोशनल जर्नी को दिखाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत में शनाया की आंखों पर काली पट्टी बंधी नजर आती है, जबकि विक्रांत मैसी काला चश्मा लगाए हुए दिखते हैं। दोनों की पहली मुलाकात एक हल्की-फुल्की बहस से होती है, जिसमें शनाया विक्रांत को थप्पड़ मारती हैं और फिर माफी मांगती हैं। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू होती है और वे एक साथ ट्रेन यात्रा करते हुए करीब आते हैं।

हालांकि कहानी में एक मोड़ आता है, जब उनके रिश्ते में दरार पड़ती है। ट्रेलर के अंत में यह सवाल छोड़ दिया गया है कि क्या उनका प्यार वापस लौटेगा या कहानी में कोई नया ट्विस्ट आएगा। इसका जवाब फिल्म की रिलीज के बाद ही मिलेगा।

‘आंखों की गुस्ताखियां’ को ज़ी स्टूडियोज़ और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जबकि मंसी बागला, वरुण बागला और ओपन विंडो फिल्म्स ने इसका निर्माण किया है। यह फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और माना जा रहा है कि यह साल की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्मों में से एक है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button