ताज़ा खबरें

पहले प्रेमिका की हत्‍या की… फिर 2 दिन तक शव के साथ ही सोता रहा आरोपी!

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामले ने इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया. यह 29 साल की रितिका सेन की उसके लिव-इन पार्टनर सचिन राजपूत ने गला घोंटकर हत्या कर दी. हद तो तब हो गई जब हत्या के बाद आरोपी ने न सिर्फ शव को कंबल में लपेटकर रखा, बल्कि दो दिनों तक वह उसके शव के साथ एक ही कमरे में सोता रहा.

 

दरअसल, यह मामला 27 जून की रात बजरिया थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच उस रात बहत हुई थी. और बात इतनी बढ़ गई कि सचिन ने रितिका का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक रितिका एक निजी फर्म में काम करती थीं, जबकि सचिन इन दिनों बेरोजगार था और रितिका पर बॉस के साथ अफेयर का शक करता था.

 

रविवार को सचिन ने अपने दोस्त अनुज को शराब के नशे में हत्या की बात बताई, लेकिन दोस्त ने उसे हल्के में लिया. सोमवार सुबह, जब फिर से वही बात दोहराई, तो अनुज को शक हुआ और उसने शाम 5 बजे डायल-100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. बजरिया थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दरवाजा खोलते ही कंबल में लिपटी रितिका की लाश बेड पर मिली. सचिन ने जो बताया था, सब सच निकला.

 

थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने मीडिया को बताया कि महिला का नाम रितिका सिंह है, जो अपने ब्वॉयफ्रेंड सचिन राजपूत के साथ यहां रहती थीं. वो विदिशा जिले के सिरोंज के रहने वाले हैं आर साढ़े तीन साल से लिव-इन में थे. जहां घटना हुई है वहां 9-10 महीने से रह रहे थे.

 

उन्‍होंने बताया कि दोनों का 27 जून को आपस में विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को कंबल में बांधकर चला गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नशे में ये बात अपने दोस्त को बताई तो दोस्त को भरोसा नहीं हुआ, लेकिन नशा उतरने के बाद बताने पर दोस्त ने पुलिस को बताया. पुलिस ने कहा, ‘वो हमारे पास आया, जिसके बाद हमने कार्रवाई की.’

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button