ताज़ा खबरें

रुद्रप्रयाग हादसे में तीन लोगों की मौत, घायल और लापता लोगों की लिस्ट जारी

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर में 18 सीटर बस के अलकनंदा नदी में गिरने से अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में 8 लोग घायल है और बाकी लोग लापता बताए जा रहे हैं. SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमें बचाव व तलाशी अभियान जारी है. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुरुवार सुबह बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर उफनती हुई अलकनंदा नदी में जा गिरा. इस ट्रैवलर में कुल 20 लोग सवार थे.

 

जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग हादसे में शिकार ट्रैवलर में राजस्थान और गुजरात से 7-7 लोग सवार थे, इसके अलावा मध्य प्रदेश से तीन, महाराष्ट्र से दो और एक यात्री हरिद्वार से था. इस हादसे में मध्य प्रदेश के विशाल सोनी और गुजरात के सूरत में रहने वाली महिला डिमी की मौत हो गई है.
हादसे में घायलों का विवरण
1- दीपिका सोनी (उम्र 42 वर्ष), निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान
2- हेमलता सोनी निवासी (उम्र 45 वर्ष), प्रताप चौक, गोगुण्डा, राजस्थान
3- ईश्वर सोनी (उम्र 46 वर्ष), पर्वत सिलिकॉन पैलेस, गुजरात
4- अमिता सोनी (उम्र 49 वर्ष), निवासी 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र
5- भावना सोनी (उम्र 43 वर्ष) पर्वत सिलिकॉन पैलेस,गुजरात
6- भव्य सोनी (उम्र 07 वर्ष) निवासी सिलिकॉन पैलेस, गुजरात
7- पार्थ सोनी (उम्र 10 वर्ष) राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग, मध्य प्रदेश
8- सुमित कुमार (वाहन चालक), निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार
हादसे में लापता लोगों की लिस्ट
1- रवि भवसार (उम्र 28 वर्ष), निवासी उदयपुर, राजस्थान
2- मौली सोनी (उम्र 19 वर्ष), सिलिकॉन पैलेस, गुजरात
3- ललित कुमार सोनी (उम्र 48 वर्ष), प्रताप चौक गोगुण्डा, राजस्थान
4- गौरी सोनी (उम्र 41 वर्ष), राजगढ़, तहसील सदरपुर, मध्य प्रदेश
5- संजय सोनी (उम्र 55 वर्ष), निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल राजस्थान
6- मयूरी (उम्र 24 वर्ष), निवासी सूरत, गुजरात
7- चेतना सोनी (उम्र 52 वर्ष), निवासी उदयपुर, राजस्थान
8- चेष्ठा (उम्र 12 वर्ष), पर्वत सिलिकॉन पैलेस, गुजरात
9- कट्टा रंजना अशोक (उम्र 54 वर्ष), निवासी थाणे मीरा रोड, महाराष्ट्र
10- सुशीला सोनी (उम्र 77 वर्ष), उदयपुर, राजस्थान

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button