इंदौर लापता दंपत्ति मामला: सोनम रघुवंशी ने ही कराया पति का कत्ल! यूपी से गिरफ्तार सोनम

इंदौर के लापता दंपत्ति के मामले में मेघालय पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. एक व्यक्ति को यूपी से, दो अन्य को मध्य प्रदेश से और मृतक राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने यूपी में आत्मसमर्पण कर दिया है.
सोनम रघुवंशी, उम्र करीब 24 साल, वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर काशी ढाबा पर मिली. उसे शुरुआती इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और फिर गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया: एडीजी कानून व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, अमिताभ यश
सोनम रघुवंशी, उम्र करीब 24 साल, वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर काशी ढाबा पर मिली। उसे शुरुआती इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और फिर गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया: एडीजी कानून व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, अमिताभ यश pic.twitter.com/IMMbEsfePU
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 9, 2025
सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने कहा, “शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी और वहां(मेघालय) की सरकार पहले दिन से ही झूठ बोल रही है… मेरी बेटी कल रात गाजीपुर में एक ढाबे पर आई थी और उसने अपने भाई को फोन किया… पुलिस ढाबे पर गई और उसे वहां से ले जाया गया. मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं. मेरी बेटी ऐसा काम क्यों करेगी (अपने पति को मार डालेगी)? मेघालय पुलिस पूरी तरह झूठ बोल रही है… मैं गृह मंत्री अमित शाह से CBI जांच की अपील करता हूं… मेरी बेटी 100% बेगुनाह है…”
पुलिस ने जानकारी दी है कि सोनम रघुवंशी गाजीपुर के ढाबे से मिली है. जानकारी के अनुसार इस मामले में तीन और लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इस सनसनीखेज मामले में पुलिस लगातार 16 दिनों से जांच कर रही थी, जिसके बाद अब बड़ी कार्रवाई सामने आई है. मेघालय के डीजीपी ने दावा किया है कि उस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. साथ ही उन्होंने कहा है कि हत्या में कथित तौर पर पत्नी शामिल थी, उसने भाड़े के हत्यारे बुलाए थे.
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने ट्वीट कर कहा है कि इंदौर के राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में मध्य प्रदेश के तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर की गिरफ्तारी के लिए अभियान अभी भी जारी है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





