ताज़ा खबरें

केदारनाथ धाम जा रहे एक निजी हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम जा रहे एक निजी हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. उत्तराखंड ADG कानून एवं व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन इस बात की पुष्टी की.

UCADA के CEO ने जानकारी दी है कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर सिरसी से यात्रियों को लेकर उड़ान भरते समय हेलीपैड के बजाय सड़क पर एहतियातन उतरा. किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. DGCA को सूचित कर दिया गया है. शटल का बाकी संचालन तय समय के अनुसार सामान्य रूप से चल रहा है.

 

केस्ट्रेल एविएशन के AW119 हेलीकॉप्टर, जिसे कैप्टन RPS सोढ़ी ने संचालित किया था, ने आज बारसू हेलीपैड के पास सड़क पर एक कठिन लैंडिंग का अनुभव किया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीपैड से उड़ान भरने के तुरंत बाद, पायलट ने सामूहिक नियंत्रण में एक संदिग्ध समस्या की सूचना दी. जवाब में, उन्होंने हेलीपैड के पास सड़क पर एक नियंत्रित बल लैंडिंग की. सभी यात्री सुरक्षित हैं. पायलट को पीठ दर्द की शिकायत के कारण जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है: DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय)

 

हेलीकॉप्टर में थे कुल सात लोग
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर के टेकऑफ होते ही पायलट को तकनीकी खराबी का पता चल गया और तुरंत ही लैंडिंग करा दी गई. इस हेलीकॉप्टर में पायलट, को-पायलट और पांच श्रद्धालु सवार थे. सूचना मिली है कि को-पायलट को हल्की चोट लगी है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button