भारत

PM Modi ने चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का किया उद्घाटन

जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया. इस दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और रेलवे मंत्री अश्विणी वैष्णव भी मौजूद रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन में सवार स्कूली बच्चों से बातचीत की. उन्होंने ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों से भी बातचीत की.

 

USBRL परियोजना पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा (एसवीडीके)-श्रीनगर वंदे भारत के लोको पायलट रामपाल शर्मा ने कहा, “ये हमारे लिए और भारतवासियों के लिए गौरव की बात है..इतने सालों के बाद इस सपने को सच हमारे पीएम मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे के सभी अधिकारियों के मेहनत से हुआ है. ये आसान काम नहीं था इस काम में कई चुनौतियां थीं.. आप जब गाड़ी में जाते हैं और जो आनंद की अनुभूति होती है वो भारत के लिए बहुत बड़ी बात है कि हम विकसित दुनिया में आगे हैं..इसमें सभी सुविधाएं हैं…”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज- चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया, तो उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सीएम उमर अब्दुल्ला और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी वहां मौजूद रहे. प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज- चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करते हुए तिरंगा लहराया.

प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर पहुंचे, तो नजारा मनमोह लेने वाला था. पीएम मोदी ने पुल का निरीक्षण किया. ये ब्रिज कटरा से श्रीनगर से जोड़ने का काम करेगा, जिससे बहुत कुछ नजदीक आ जाएगा. इससे सेना को सीमा तक रसद पहुंचाने में भी मदद मिलेगी. इस ब्रिज की खास बात यह है कि ये हर मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा.

पीएम मोदी ने चिनाब नदी पर रेलवे का सबसे बड़ा ब्रिज बनाने वाले श्रमिकों से मुलाकात की. पीएम मोदी का श्रामिकों से बात करते हुए वीडियो भी सामने आया. इस दौरान पीएम मोदी ने श्रमिकों की प्रशंसा की, जिनकी कड़ी मेहनत से यह ब्रिज यकीकत के धरातल पर उतर पाया है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button