‘ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट’ में 9 वर्षीय बिनीता छेत्री ने भारत का नाम किया रौशन, हासिल किया तीसरा स्थान

असम: असम की नौ वर्षीय लड़की बिनीता छेत्री ने रियलिटी शो ‘ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट’ में तीसरा स्थान प्राप्त करके बड़ी कामयाबी हासिल की है. ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट में तीसरा स्थान प्राप्त करने के बाद घर लौटी 9 वर्षीय बिनीता छेत्री का गोरखा डेवलपमेंट काउंसिल के अध्यक्ष प्रेम तमांग ने गर्मजोशी से स्वागत किया.
#WATCH गुवाहाटी, असम: बिनीता छेत्री ने कहा, “मैं सभी को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देती हूं… मेरी कड़ी मेहनत और आपके समर्थन से मैं इस मुकाम तक पहुंच पाई और भारत का प्रतिनिधित्व कर पाई…मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा क्योंकि सभी जज मुझसे बहुत खुश थे और मैं उन्हें बहुत पसंद… https://t.co/0NPCc1IVG4 pic.twitter.com/A0M5MmR0Gp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2025
बिनीता छेत्री ने कहा, “मैं सभी को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देती हूं… मेरी कड़ी मेहनत और आपके समर्थन से मैं इस मुकाम तक पहुंच पाई और भारत का प्रतिनिधित्व कर पाई…मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा क्योंकि सभी जज मुझसे बहुत खुश थे और मैं उन्हें बहुत पसंद आई…मैंने तीन साल की उम्र से ही डांस करना शुरू कर दिया था…मैं मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा मामा जी को भी धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मुझसे मिलने के लिए समय निकाला और मुझे बहुत सपोर्ट किया…”
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने इस बाल नृत्यांगना को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उसने अपनी उपलब्धि से सभी को गौरवान्वित किया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वह नृत्य के माध्यम से गौरव की ओर बढ़ रही है. हमारी अपनी बिनीता छेत्री को बीजीटी के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल करने पर बहुत-बहुत बधाई.’’
शर्मा ने कहा, ‘‘बिनीता के प्रदर्शन ने ब्रह्मपुत्र से लेकर टेम्स तक के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है और हम सभी को गौरवान्वित किया है.’’
इस रियलिटी शो का फिनाले शनिवार रात को आयोजित किया गया जिसमें बिनीता ने तीसरा स्थान हासिल किया. बिनीता के परिवार ने दावा किया कि वह शो के निर्णायक चरण तक पहुंचने वाली भारत की पहली प्रतियोगी है.
इस प्रतियोगिता को ब्रिटिश जादूगर हैरी मोल्डिंग ने जीता, जबकि दूसरा स्थान एलईडी डांस ग्रुप ‘द ब्लैकआउट्स’ को मिला.





