न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

दिल्ली के मुस्तफाबाद में दर्दनाक हादसा, इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत

दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जहां 4 मंजिला इमारत ढहने से 4 लोगों की मौत हो गई वहीं करीब 8 से 10 लोग मलबे में दबे हैं. हादसा का वीडियो कैमरे में कैद हो गया जिसमें साफ दिखाई देता है कि इमारत किस तरह भरभराकर गिर गई. इस हादसे के बाद इलाके में मायूसी छा गई. बचाव दल द्वारा राहत कार्य जारी है… पूरी खबर पढ़ें
पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीता मुकाबला, RCB को फिर घर पर मिली हार

बेंगलुरू में हुए आईपीएल 2025 के 34वें मुकाबले में आरसीबी को एक बार फिर अपने होम ग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा है. पंजाब के खिलाफ हुए इस मुकाबले में RCB को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. साथ ही PBKS ने इस जीत के साथ अंक तालिका में फेर बदल कर दिया. जीत के साथ पंजाब किंग्स दूसरे स्थान पर पहुंच गई है… पूरी खबर पढ़ें
1 मई से लागू नहीं होगी सैटेलाइट आधारित टोलिंग प्रणाली, केंद्र ने किया स्पष्ट

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा FASTag-आधारित टोल संग्रह प्रणाली के स्थान पर 1 मई, 2025 से सैटेलाइट-आधारित टोलिंग प्रणाली शुरू नहीं की जाएगी. यह स्पष्टीकरण उन रिपोर्टों के बाद आया है, जिनमें कहा गया था कि मई से शुरू होने वाले FASTag टोल संग्रह की जगह सैटेलाइट-आधारित टोल प्रणाली शुरू हो जाएगी… पूरी खबर पढ़ें
पीएम नरेंद्र मोदी और एलन मस्क के बीच बातचीत, PM Modi ने लगाया फोन

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (18 अप्रैल) को टेस्ला के मालिक एलन मस्क से फोन (PM Modi Elon musk Talk) पर बात की है. इसकी पुष्टी खुद पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल के जरिए की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उनकी एलन मस्क के साथ अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा हुई. स बातचीत में दोनों ने भारत और अमेरिका के बीच तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्रों में मिलकर काम करने की इच्छा जताई… पूरी खबर पढ़ें





