फैक्ट चेक: बाइक पर युवती शव ले जाते हुए शख्स का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: बाइक पर युवती शव ले जाते हुए शख्स का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में एक कुछ लोग एक सरकारी अस्पताल के सामने एक युवती का शव बाइक पर बैठकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो को वर्तमान में सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा यूपी के औरैया में अस्पताल में एम्बुलेंस ना मिलने के कारण एक भाई को अपनी बहन के शव को बाइक पर लेकर जाना पड़ा।
फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन के साथ लिखा गया है कि “ये नया भारत है, UP के औरैया में एक भाई बहन की लाश को रोते हुए बाइक पर लेकर जा रहा है क्योंकी सरकारी अस्पताल ने एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं करवा पाया। जो बच्ची मर गई देखिए उस बच्ची की शक्ल की कैसे लाश बन कर निढाल है। घर वाले किसी तरह बच्ची की लाश को बाइक पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। बाकी एक दरिंदा बेशर्मी से चैनल पर बैठ कर कहता है की UP में सब राम राज्य है। उस बेशर्म को शर्म तो आती नहीं।”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं है।
सोशल मेडी पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया खोज के दौरान हमें सबसे पहले वायरल वीडियो का एक कीफ्रेम नवंबर 10, 2023 को अपलोड किया गया था।
यूट्यूब पर प्राप्त वीडियो के कैप्शन में दी गयी जानकारी के मुताबिक यह वीडियो साल 2023 के दौरान औरैया जिले में हुई की घटना का है, जहां जिले की सीएचसी में एक अमबुलैंस न मिलने के कारण एक भाई को अपनी बहन का शव बाइक पर ले जाना पड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक युवती का नाम अंजलि (20) था।
उपरोक्त यूट्यूब वीडियो में मिली जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो हालिया दिनों की घटना का नहीं, इसलिए उपरोक्त प्राप्त जानकारी की पुष्टि के लिए हमने बारीकी से गूगल पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो ABP न्यूज़ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला, जिसे मार्च 17, 2025 को अपलोड किया गया था।
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2023 के दौरान की घटना का है, जिसे हालिया दिनों का बताकर शेयर किया जा रहा है।





