विदेश

नासा के जॉनी किम और दो रूसी अंतरिक्ष यात्री ISS के लिए रवाना, आठ महीने रहेंगे अंतरिक्ष में

नासा के अंतरिक्ष यात्री जॉनी किम और रूस के दो अंतरिक्ष यात्री सर्गेई रेजिकोव और एलेक्सी जुब्रित्स्की मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए सफलतापूर्वक रवाना हो गए। तीनों अंतरिक्ष यात्री रूसी सोयुज एमएस-27 यान में सवार होकर कजाकिस्तान के बैकोनूर लॉन्च साइट से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

सोयुज बूस्टर रॉकेट ने निर्धारित समय पर उड़ान भरते हुए यान को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया। अब तीनों अंतरिक्ष यात्री लगभग तीन घंटे की यात्रा के बाद ISS पर डॉक करेंगे। इस मिशन के तहत वे करीब आठ महीने तक अंतरिक्ष में रहेंगे।

नासा की ओर से जानकारी दी गई कि जॉनी किम इस मिशन के दौरान वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी परीक्षण और भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए महत्वपूर्ण तैयारी करेंगे। किम लॉस एंजिलिस के मूल निवासी हैं और अमेरिकी नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर तथा प्रशिक्षित फ्लाइट सर्जन हैं।

जॉनी किम और उनके रूसी सहयोगी ISS पर पहुंचने के बाद नासा के डॉन पेटिट, ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स के साथ मिलकर काम करेंगे। इसके अलावा जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के ताकुया ओनिशी, और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के एलेक्सी ओविचिनिन, इवान वैगनर और किरिल पेसकोव भी इस टीम का हिस्सा होंगे।

यह मिशन पृथ्वी पर वैज्ञानिक विकास और अंतरिक्ष में मानव उपस्थिति को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button