फिल्म निर्माता Tahira Kashyap को 7 साल बाद फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप ने सोमवार को सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक नोट में लिखा, कि उनका ब्रेंस्ट कैंसर दूसरी बार फिर से उभर आया है. उन्होंने पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था, “सात साल की तकलीफ और इरिटेशन या रेगुलर चेकअप की पावर, मैंने दूसरे ऑप्शन को चुना और लोगों को भी यही सलाह देती हूं कि रेगुलर मैमोग्राम्स करवाते रहें. मेरा राउंड-2 शुरू हो गया है.”
View this post on Instagram
कैप्शन में ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap) ने कहा कि “जब जिंदगी आपको नींबू देती है तो नींबू पानी बनाइए. जब जिंदगी बहुत उदार हो जाती है और उन्हें फिर से आपके सामने फेंकती है, तो आप उन्हें शांति से अपने पसंदीदा काला खट्टा में निचोड़ते हैं और सभी अच्छे इरादों के साथ इसे पीते हैं. क्योंकि एक तो यह एक बेहतर पेय है और दूसरा आप जानते हैं कि आप एक बार फिर अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे. #नियमित स्क्रीनिंग #मैमोग्राम इसे कहने से नहीं कतराते #स्तन कैंसर #एक और बार #चलो चलते हैं”. “विडंबना यह है कि आज #विश्वस्वास्थ्यदिवस है. आइए हम अपनी क्षमता के अनुसार स्वयं की देखभाल के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, करें और पूरी तरह से आभार व्यक्त करें.”
ब्रेस्ट कैंसर की पहचान-
- ब्रेस्ट के आसपास गांठ जैसा महसूसहोना
- निप्पल के रंग में बदलाव नजर आना,
- ब्रेस्ट की त्वचा में गड्ढे, सिकुड़न, लालिमा दिखाई देना
- बगल के लिम्फ नोड्स में सूजन होना
- ब्रेस्ट के आसपास दर्द होना, इत्यादि.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





