मनोरंजन

श्रेयस तलपदे और तुषार कपूर की हॉरर-कॉमेडी ‘कंपकंपी’ की रिलीज डेट घोषित, नया पोस्टर भी आया सामने

बॉलीवुड की हिट कॉमिक जोड़ी श्रेयस तलपदे और तुषार कपूर एक बार फिर दर्शकों को हँसी और डर का अनोखा तड़का देने के लिए तैयार हैं। दोनों स्टार्स की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘कंपकंपी’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 23 मई 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बीते साल 2024 में इस फिल्म की घोषणा की गई थी, और पहले पोस्टर के साथ ही फैंस के बीच उत्साह साफ नजर आया था। अब फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आ गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।


‘कंपकंपी’ दिवंगत निर्देशक संगीत सिवन की आखिरी फिल्मों में से एक है, जिनका निधन मई 2024 में हुआ था। फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन उनके निधन के बाद पूरा किया गया।

यह फिल्म 2023 की मलयालम सुपरहिट ‘रोमांचम’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसका निर्देशन जीतू माधवन ने किया था। ‘कंपकंपी’ को जयेश पटेल और उमेश केआर बंसल ने जी स्टूडियोज और ब्रावो एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। जी स्टूडियोज फिल्म को ग्लोबल स्तर पर रिलीज करने की योजना बना चुका है।

इस साल गर्मियों में श्रेयस और तुषार की जोड़ी फिर से क्या कमाल करती है, ये देखना दिलचस्प होगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button