मनोरंजन

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ का टीजर रिलीज, राम नवमी पर फैंस को मिला खास तोहफा

तेलुगु सिनेमा के मेगास्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ का टीजर आज यानी 6 अप्रैल 2025 को रिलीज कर दिया गया। राम नवमी के शुभ अवसर पर निर्माताओं ने फैंस को यह खास सरप्राइज दिया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

सुबह 11:45 बजे रिलीज हुए इस फर्स्ट शॉट ने राम चरण के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है। फिल्म ‘पेड्डी’ राम चरण के करियर की 16वीं फिल्म है, जिसे नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक बूची बाबू साना निर्देशित कर रहे हैं।

रिलीज के साथ ही यह शॉट सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है और दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button