ट्रंप ने दुनियाभर के देशों पर नए टैरिफ का किया ऐलान, देखें किस देश पर कितना टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को लेकर दुनियाभर का इंतजार अब खत्म हुआ, क्योंकि बीती देर रात ट्रंप ने अपना नया टैरिफ बम फोड़ दिया है. ट्रंप ने दुनियाभर के देशों पर नए टैरिफ का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही अमेरिका के इस टैरिफ बम से भारत को बड़ा झटका लगा है. डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया है.
अमेरिका ने दूसरे देशों में पारस्परिक टैरिफ लगाने की घोषणा की है. यहां वह पूरी लिस्ट है जिसमें आप देख सकते हैं कि अमेरिका ने किस देश पर कितना टैरिफ लगाया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल देर रात नए टैरिफ का ऐलान किया. ट्रंप ने टैरिफ की घोषणा करते हुए कहा कि यह मुक्ति दिवस है, एक ऐसा दिन जिसका हम लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. ट्रंप ने कहा कि हमारे देश को अन्य देशों द्वारा लूटा गया है. साथ ही ट्रंप ने कहा कि करदाताओं को 50 से अधिक वर्षों से लूटा जा रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है. उन्होंने कहा, “मैं दुनिया भर के देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाने वाले एक ऐतिहासिक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रहा हूं. रेसिप्रोकल, इसका मतलब है कि वह हमारे साथ जैसा कर रहे हैं, वैसा ही हम उनके साथ करेंगे.”





