मनोरंजन

टीजर के बाद अब ट्रेलर का इंतजार, ‘केसरी चैप्टर 2’ को लेकर बढ़ा फैंस का उत्साह

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इस अप्रैल में दो बड़ी फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। वह पहले ‘केसरी चैप्टर 2’ लेकर आ रहे हैं और इसके ठीक बाद साउथ अभिनेता विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ में नजर आएंगे। हाल ही में अक्षय ने अपनी फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ का टीजर साझा किया था, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज के लिए तैयार है।

फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। मेकर्स ने अब इसके ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा की और लिखा, “1650 गोलियां, 10 मिनट और 1 आदमी जिसने इन सबके खिलाफ दहाड़ लगाई। उस यात्रा के गवाह बनें जिसने पूरे देश को हिला दिया। ‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर 3 अप्रैल को आएगा।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


यह फिल्म 2019 में आई अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘केसरी’ का सीक्वल है। इसका निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है। ‘केसरी चैप्टर 2’ 1919 के जलियांवाला बाग कांड की अनकही कहानी को दर्शकों के सामने लाने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार दिवंगत वकील सी शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ अनन्या पांडे दिलरीत गिल और आर. माधवन नेविल मैकिनले की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना होगा कि क्या इसका ट्रेलर भी टीजर की तरह ही दर्शकों का दिल जीत पाता है।

‘केसरी चैप्टर 2’ के एक हफ्ते बाद अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म ‘कन्नप्पा’ रिलीज होगी। यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। विष्णु मांचू इस फिल्म के लीड एक्टर हैं और उन्होंने इसकी कहानी भी खुद लिखी है। फिल्म का निर्माण विष्णु मांचू के पिता मोहन बाबू ने किया है और इसका निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। इस तमिल फिल्म के जरिए अक्षय कुमार का तमिल सिनेमा में डेब्यू भी होगा, जिसमें वह भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं।

अप्रैल महीने में अक्षय कुमार की दो बड़ी फिल्मों के साथ दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button