ताज़ा खबरेंराजनीति

“हमारे पास लोकतांत्रिक समिति है, कांग्रेस जैसी नहीं जो थप्पा लगाती थी”: विपक्ष पर बरसे अमित शाह

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया. इस दौरान विपक्ष से संसद में जमकर हंगामा किया. हंगामें के बीच गृह मंत्री अमित शान ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला.

 

लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “इस बिल को संयुक्त संसदीय समिति को दिया गया… हमारे पास कांग्रेस जैसी समिति नहीं है. हमारे पास लोकतांत्रिक समिति है, जो विचार-मंथन करती है. कांग्रेस के जमाने में समिति होती थी जो थप्पा लगाती थी. हमारी समिति चर्चा करती है, चर्चा के आधार पर विचार-विमर्श करती है और बदलाव करती है. अगर बदलाव स्वीकार नहीं करना है, तो समिति का क्या मतलब है?”

वक्फ विधेयक आज लोकसभा में पेश कर दिया गया. जैसे ही बिल को लोकसभा में पेश किया गया वैसे ही विपक्ष आपत्ति जताने लगा, जिस पर गृह मंत्री अमित शाह ने उठकर कहा कि कांग्रेस की कमिटियां बस ठप्पा लगाती थीं. सदन में चर्चा के दौरान एक पल वो भी आया, जब विपक्ष का दिल बदलने के लिए किरेन रिजिजू ने कविता सुनाई. अब सदन में बिल पर चर्चा चल रही है. वक्फ बिल पेश होने से एनडीए और इंडिया गठबंधन में बैठकों सिलसिला चला. एक तरफ इंडिया गठबंधन के घटकदलों की बैठक हुई, वहीं दूसरी तरफ एनडीए की भी बैठक हुई.  इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंचे. वक्फ बिल को लेकर आज सदन में घमासान होना तय माना जा रहा है. एक तरफ बिल को पेश करने से पहले ही सरकार कमर कस चुकी है. वहीं विपक्ष भी सरकार को घेरने की कोई कसर नहीं छोड़ेगा.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button