IPL2025खेल

SRH vs LSG: लखनऊ और हैदराबाद के बीच मुकाबला, जानें दोनों टीमों की Playing XI

इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मुकाबला होने वाला है. हैदराबाद की टीम पहला मुकाबला जीतकर पूरे जोश में है. साथ ही पॉइंट टेबल पर भी शीर्ष पर है, वहीं लखनऊ अपना पिछला मुकाबला हार के आई है. ऐसे में लखनऊ आज के इस मैच में जीत दर्ज कर लीग में वापसी करना चाहेगी.

 

बता दें कि इन दोनों टीमों का मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे होगा.

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से हराया था. यह रनों के लिहाज से टूर्नामेंट की अब तक की सबसे बड़ी जीत है. सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस लगातार दूसरे मैच में उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकते हैं, जिसने राजस्थान को हराया था. हां, जरूरत के मुताबिक इम्पैक्ट प्लेयर में बदलाव हो सकता है.

एसआरएच की संभावित प्लेइंग इलेवन : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, सिमरजीत सिंह, एडम जम्पा.

 

बात करें लखनऊ सुपरजायंट्स की तो लखनऊ अपना पिछला मुकाबला हार चुकी है. पंत ब्रिगेडियर्स के गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक था जिसके चलते उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा. लेकिन बल्लेबाजी में टीम के पास ताकतवर बल्लेबाज है जो मैच का रुख बदल सकते हैं. लखनऊ सुपरजायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन में कप्तान ऋषभ पंत, मिचेल मार्श, निकलस पूरन, आयुष बडोनी और डेविड मिलर बल्लेबाजी की धुरी होंगे.

एलएसजी की प्लेइंग इलेवन : मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकलस पूरन, ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button