सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का नागपुर हाईवे पर कार एक्सीडेंट

फिल्म अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद सोमवार रात नागपुर हाईवे पर एक बड़े कार हादसे का शिकार हो गईं, लेकिन उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के वक्त सोनाली अपनी बहन और भांजे के साथ यात्रा कर रही थीं, और कार उनका भांजा चला रहा था। अचानक हुए इस हादसे में सोनाली की बहन और भांजा भी घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नागपुर के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।
#WATCH | Nagpur, Mahrashtra | Sonu Sood’s wife, Sonali Sood, and sister-in-law, Sunita, got injured in an accident on the flyover located on Wardha Road in Nagpur. The car in which Sonali Sood was sitting hit the truck from behind. The accident happened at 10.30 pm on Monday… pic.twitter.com/wJaBMHVPBx
— ANI (@ANI) March 25, 2025
सोनू सूद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी पत्नी की कार दुर्घटना का शिकार हुई थी, लेकिन शुक्र की बात यह है कि सोनाली पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्हें और उनके भांजे को अगले 48 से 72 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि सोनाली की बहन को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
सोनू सूद इस वक्त नागपुर में ही अपनी पत्नी के पास हैं और उनकी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। फिल्म अभिनेता ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह दुर्घटना बहुत बड़ा था, लेकिन सोनाली की सुरक्षा एक चमत्कार की तरह रही।
सोनू और सोनाली की शादी 25 सितंबर 1996 को हुई थी और उनके दो बेटे अयान सूद और एहसान सूद हैं। सोनू सूद हाल ही में फिल्म फतेह में दिखाई दिए थे, जिसमें उनका एक्शन अवतार खासा चर्चा में रहा, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता नहीं पा सकी।





