विदेश

मॉरीशस की मिट्टी में कितने ही हिन्दुस्तानियों और हमारे पुरखों का खून पसीना मिला हुआ है: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा के लिए मॉरीशस पहुंचे. पीएम मोदी पोर्ट लुइस में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम का हिस्सा बनें इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम की मौजूदगी में भारत और मॉरीशस के राष्ट्रगान बजाए गए. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं जब भी मॉरीशस आता हूं तो लगता है कि अपनों के बीच ही आया हूं. यहां की मिट्टी में कितने ही हिन्दुस्तानियों का, हमारे पुरखों का खून पसीना मिला हुआ है. हम सब एक परिवार ही तो हैं.”

 

पोर्ट लुइस में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जब 10 साल पहले आज की ही तारीख को मैं मॉरीशस आया था उस साल होली एक हफ्ते पहले बीत चुकी थी. तब मैं भारत से भगवा की उमंग अपने साथ लेकर आया था. इस बार मॉरीशस से होली के रंग अपने साथ लेकर भारत जाऊंगा.”

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मॉरीशस के लोगों ने, यहां की सरकार ने मुझे अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का फैसला लिया है. मैं आपके निर्णय को विनम्रता से स्वीकार करता हूं. ये भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक रिश्तों का सम्मान है. ये उन भारतीयों का सम्मान है जिन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी इस धरती की खूब सेवा की.”

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मॉरीशस के अनेक परिवार अभी-अभी महाकुंभ में भी होकर आए हैं. दुनिया को आश्चर्य हो रहा है. मानव इतिहास का ये विश्व का सबसे बड़ा समागम था. 65-66 करोड़ लोग इसमें पहुंचे थे… मैं महाकुंभ के समय का ही संगम का पावन जल लेकर आया हूं जिसे यहां कल गंगा तालाब को अर्पित किया जाएगा.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button